ज आप का दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। रोमांसः परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। करियरः आर्थिक लाभ होगा। कार्यालय में कर्मी सहयोग करेंगे।
आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगें। स्वास्थ्य खराब होने और आंखो में कष्ट होने की संभावना है। रोमांसः जीवनसाथी संग किसी मनमोहक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। करियरः खर्च अपेक्षा से अधिक होगा और घोर परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी।
आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दोगुनी वृद्धि होगी। रोमांसः मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। करियरः व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक तौर पर खुद को सशक्त महसूस करेंगे।
आज का दिन आप के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा। रोमांसः प्रेमीजनों के लिए आज का दिन आनंदमयी रहेगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। करियरः पदोन्नति की पूरी संभावना है। धन संपत्ति, मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे।
आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत करेगें एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। रोमांसः पार्टनर संग कहीं घूमने जा सकते हैं। करियरः व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व पदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है।
आज वाणी संयम रखने का
सूचन करते हुए यह कहते हैं कि आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें और क्रोध
एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। रोमांसः जीवनसाथी संग किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। करियरः व्यवसाय में लाभ-हानि दोनो ही देखने को मिल सकते हैं।
आज मनोरंजन साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदी का योग है। रोमांसः आज का दिन में आप का मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे
एवं प्रेम संबंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन के योग हैं। करियरः कार्यालय में आपके काम की प्रशंसा होगी।
आज आप के घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। रोमांसः स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। करियरः धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धीयों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। धन लाभ होगा।
आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। रोमांसः प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन योग्य है। प्रियपात्र के साथ रोमांचक पल का आनंद ले पाएंगे। करियरः आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। चर्चाओं से दूर रहें।
आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं है। रोमांसः प्रेमी-प्रेमिका के बीच कुछ अनबन हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें। करियरः मानहानि होने की संभावना है। मानसिक आवेग और प्रतिकूलताओं में वृद्धि से आपका दिन व्यग्रतापूर्ण बीतेगा।
मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। रोमांसः महिला मित्रों से मुलाकात होगी, कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है। करियरः प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
आज आप को व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा इससे मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। रोमांसः जीवनसाथी का हर संभव सहयोग प्राप्त होगा। करियरः कार्यालय परिसर में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा।
No comments:
Post a Comment